खेकड़ा (बागपत)। नगर की लाइन पार बस्ती निवासी शान मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद खेकड़ा नगर के बाजार में एक दुकान में कार्य करता था। दो माह पहले वह घर से दुकान पर कार्य करने आया। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। तभी लापता युवक के पिता आस मोहम्मद ने खेकड़ा थाने में पुत्र के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस तभी से लापता युवक की तलाश में जुटी थी। शनिवार की सुबह पुलिस को उक्त लापता युवक खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर घूमता दिखाई दिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस उसे थाने ले आई और परिजनों को सूचना देकर थाने में बुलवाया। पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस व युवक के परिजनों ने राहत की सांस ली।