फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार जा रही महिला से उचक्कों ने छीन ली चेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव के पास गुरुवार को दोपहर बाजार जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन लिया। चेन छीनने के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बड़ेरी गांव निवासिनी निर्मला पत्नी हीरालाल दोपहर दो बजे घर से घनश्यामपुर बाजार जा रही थी। वह गांव के एक निजी विद्यालय के पास पहुंची थी कि उसी समय बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने महिला को रोककर किसी का पता पूछने लगे। इतने में बाइक पर बैठा दूसरा युवक उसके गले से सोने की छीन लिया और दोनों भाग निकले। घनश्यामपुर पुलिस चौकी पहुंचकर पीड़ित महिला ने सूचना दी। चेन की कीमत 35 हजार बताई गई है। बदलापुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर चेन स्नेचिंग की यह चौथी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें