फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज युवक ने दूकान से आभूषण और मोबाइल किया पार .

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार (जौनपुर)। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरईपार बाजार में स्थित अलग अलग दूकानों से जालसाज युवक ने बुधवार को पायल और मोबाइल फोन पार कर दिया। जालसाज की पूरी करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के सहारे उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

वारी गांव निवासी संजय जायसवाल की बरईपार चौराहे पर हर्ष मोबाइल शाप के नाम से दुकान है। वह टिकट का भी कारोबार करते हैं। बुधवार को एक युवक दुकान पर आया और सूरत जाने के लिए टिकट मांगा। दुकानदार लैपटाप पर टिकट चेक करने लगे। इसी बीच युवक ने काउंटर में रखा मोबाइल जेब में रख लिया। कुछ देर बाद दुकानदार जब मोबाइल ढूंढने लगा तो नहीं मिला। सीसीटीवी कैमरा में देखा तो चोरी करते युवक देखा गया। वहीं उसी युवक ने रत्नेश जायसवाल की आभूषण की दुकान में बैठ कर एक महिला से पायल देखने के लिए मांगा और उसे धीरे से जेब में रख लिया। उसकी यह वारदात भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दूकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे जालसाज युवक की तलाश में जुटी है। मारपीट व जेवर उठा ले जाने का लगाया आरोप।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें