फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के तीन लाख के आभूषण के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को भोर में क्षेत्र के गोविंदासपुर गांव के पास रायबरेली- जौनपुर हाईवे के किनारे चोरी का माल बटवारा करते समय पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से पुलिस ने चोरी के करीब तीन लाख के आभूषण व अन्य कीमती सामान बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में चोरों ने बताया कि वे दिन में फेरी कर कपड़े बेचने के बहाने रेकी करते थे और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों ने जिले में हुई चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने जिन पांच चोरों को पकड़ा है उसमें करिया सोनकर निवासी रामनगर भड़सरा कचगांव रोड थाना लाइन बाजार, राजू उर्फ सद्दाम निवासी पराहित थाना मछलीशहर, अरुण खरवार, बादल खरवार, जितेंद्र खरवार निवासी बिक्रमगंज पटेल नगर थाना बिक्रमगंज जिला रोहतास बिहार शामिल हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। उनके पास से पुलिस ने तीन सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक जोड़ा सोने का टप्स, तीन जोड़ा पायल, एक नाक की कील, एक टाइटन घड़ी, छह कारतूस, दो चाकू, एक आभूषण तौलने का तराजू बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि ये सभी गिरोह बंद चोर हैं। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह ने बताया कि मछलीशहर, केराकत, मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में हुई चोरी की कई घटना में ये शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें