फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ छेड़खानी, ए क गिरफ्तार ...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को छात्रा से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने तीन मनचलों पर मुकदमा दर्ज कर एक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में नगर के एक कॉलेज से छुट्टी होने के बाद छात्रा अपने घर लौट रही थी। वह घर के निकट पहुंची थी कि पहले से खड़े मछलीशहर नगर के पास तीन मनचले छात्रा से छेड़खानी करने लगे। छात्रा के विरोध पर मारपीट पर आमादा हो गये। चौराहे पर मौजूद लोगों के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। छात्रा ने घर पहुंच परिजानों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर घटना के बाबत तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार मछलीशहर नगर के बाशू शाह, शरीफ व तालिब के खिलाफ एससीएसटी व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर बाशू शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य दोनों आरोपी फरार हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें