फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12घंटे बिजली नहीं रहने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर के सहकारी कालोनी को लोगों को शनिवार की रात उस समय दिक्कत का सामना करना पड़ा, जब ट्रांसफार्मर जलने से रात भर बिजली नहीं रही। बिजली नहीं रहने से लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। वहीं लोगों को रात जागकर बिताना पड़ा। बिजली विभाग 12 घंटे बाद रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे जब दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई । तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
नगर के सहकारी कालोनी में बिजली आपूर्ति के लिए 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है,जो शनिवार की रात लगभग 11 बजे अचानक जल गया, जो रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक बाधित रही। ट्रांसफार्मर जलने के कारण उक्त कालोनी की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। बिजली रातभर नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंखा, कूलर व उसी नहीं चलने से पूरी रात लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। कोई छत पर टहलकर तो कोई सड़क पर टहल कर किसी तरह रात बिताया। रविवार की सुबह भी बिजली नहीं रहने से लोग दैनिक दिनचर्या का काम नहीं कर पाए। वहीं पानी के लिए भी लोग इधर -उधर भटकते रहे। इसकी जानकारी होने पर बिजली विभाग द्वारा 12 घंटे बाद रविवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली नहीं रहने से रातभर परेशान रहे लोग
नेवढ़िया। नेवढ़िया बाजार में फाल्ट के कारण शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं रहने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। गर्मी से उमस के कारण लोग परेशान रहे। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। बिजली नहीं रहने से पूरी रात हम लोग पूरे परिवार के साथ घर के बाहर बैठे रहे। लोगों द्वारा शिकायत के बाद भी बिजली विभाग द्वारा फाल्ट ठीक नहीं किया गया। अवधेश,विनय सैनी,वीरेंद्र माली,ओमकार, पंकज,किशन, अरुण, पारसनाथ आदि ने बताया कि इसकी शिकायत तत्काल अवर अभियंता से की गई। इसके बाद भी रविवार की सुबह फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें