फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के चक हुसैना गांव निवासी इन्द्रजीत पटेल पुत्र प्रेमचन्द्र पटेल (28), उसी गांव की निवासी इंद्रा पटेल पुत्री तिरकुट सिंह (21) किसी जागरण कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। वे सतहरिया चौराहे के पास पहुंचे थे तभी सामने उसी दिशा में जा रहे ट्रक के पीछे से टकरा गए। बाइक चला रहे इन्द्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई । पीछे बैठी इंद्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे पुलिस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके से ट्रक समेत चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
केराकत प्रतिनिधि के अनुसार कुसरना गांव में बुधवार को सुबह आठ बजे बाइक से गिरकर ज्योति (22) घायल हो गई। वह बाइक सीख रही थी उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर आजाद नगर में बुधवार को सुबह 8 बजे बाइक के धक्के से साइकिल सवार हर्ष कुमार (14) निवासी ग्राम खटहरा उस समय घायल हो गया।
विज्ञापन

खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की देर शाम में क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव से बारात मारुफपुर गांव जा रही थी । बारातियों से भरी बस जमदहां गांव के पास पहुंची थी तभी एक्सल टूट गया जिससे दोनों पहिए निकल गए। बस सड़क किनारे गड्ढे में जाकर खड़ी हो गई। उसमें सवार पोरईखुर्द निवासी मटरू बिंद, जैराम बिंद निवासी महरौड़ा व एक अन्य रिश्तेदार मामूली रूप से घायल हो गए । घायलों का स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया ।
विज्ञापन

धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर बाजार निवासी डाक्टर जिताराम भारती का नाती हर्ष कुमार बुधवार की सुबह आजाद नगर बाजार में कोचिंग पढ़ने गया था। लौटते समय सुबह लगभग आठ बजे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें