खुटहन। उच्च न्यायालय के निर्देश पर एसडीएम राजेश वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार को हैदरपुर गांव पहुंचे। इस दौरान चकमार्ग की पैमाईश कराया। साथ ही इस चक मार्गो पर हुए अतिक्रमण को तीन दिन में हटाने का निर्देश दिया। इस भूमि को लेकर छह साल पूर्व हत्या भी हो चुकी थी।
हैदरपुर गांव में स्थित चक मार्ग पर पांच लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। जिस पर अतिक्रमणकारी छप्पर, मकान व चहार दिवारी बनाकर अतिक्रमण किए हैं। इसी चक मार्ग पर को लेकर उक्त गांव निवासी नारायण दास उपाध्याय का लगभग छह वर्ष पूर्व पड़ोसी नागेंद्र उपाध्याय सेविवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष के द्वारा की गई फायरिंग से नागेंद्र उपाध्याय को गोली लग जाने से मौके पर ही मौत हो गई थी। तब से ही चकमार्ग खाली कराने को लेकर मृतक के परिजन मुकदमा दायर किए थे। जिला न्यायालय के बाद मामला उच्च न्यायलय तक पहुंच गया,जहां से चकमार्ग खाली कराये जाने का आदेश मिलते ही उसके अनुपालन में एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार को मौके पर पहुंच गये। पैमाइश में आरोप सही पाया गया। उन्होने अतिक्रमणकारी को तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। इस अवधि में चकमार्ग खाली नहीं किए जाने पर जुर्माना सहित मुकदमा दर्ज करने और अतिक्रमण ढहाने की चेतावनी दी है।