फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद में 12 घंटे नदी मे पड़ा रहा युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के बेलाव घाट के पास गोमती नदी में एक युवक का शव 12 घंटे तक दो थानों के सीमा विवाद के चलते नदी में पड़ा रहा। मंगलवार को उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद केराकत कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी विकास अस्थाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम चार बजे लगभग 30 साल के युवक का शव गोमती नदी में बहता हुआ बेलांव पुल के पास मछली पकड़ने के लिए लगाए गए बाड़ में फंस गया था। स्थानीय लोगों ने केराकत और जफराबाद पुलिस को सूचना दी। दोनों थानों की पुलिस शव एक दूसरे की सीमा में होने के की बात कहकर टालती रही। सोमवार की रात में करीब 12 बजे मौके पर पहुंची दोनों थाने की पुलिस के बीच इस सीमा विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई। रात में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल पांडेय के हस्तक्षेप के बाद केराकत थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेने को तैयार हुई। पुलिस रात भर नदी के पास रुककर शव की निगरानी करती रही। मंगलवार को सुबह चार बजे शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी तभी नदी में शव मिलने की खबर अखबार में देखकर मौके पर पहुंचे आजमगढ़ जनपद के थाना दीदारगंज क्षेत्र के सुरहन निवासी अभयजीत अस्थाना ने शव की पहचान अपने बड़े भाई विकास अस्थाना के रूप मे ंकी। उसने पुलिस को बताया कि नौ वर्ष पूर्व विकास सड़क हादसे में घायल हुए थे। छह जून की शाम वह घर से बाजार के लिए निकले लेकिन लौटकर नहीं आए। दीदारगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें