फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में गोली मारकर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज बाजार में सोमवार की रात करीब 11 बजे पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने स्कार्पियो सवार युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोली मारपने वाले मौके से फरार हो गए। चार्चा है कि आरोपी को मिले सरकारी गनर के असलहे से चली गोली से युवक घायल हुआ है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
रामपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर पट्टी गांव निवासी सौरव सिंह (30) किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने अपनी स्कापियो से जौनपुर शहर की ओर जा रहे थे। वह रात में करीब 11 बजे लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज बाजार के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आए दूसरी स्कार्पियो सवार मनबढ़ों ने ओवरटेक कर सौरव सिंह की गाड़ी को रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी के दौरान गोली चल गई। सौरव को पेट के पास दो गोली लगी वह लहुलुहान होकर गाड़ी में ही गिर पड़े। हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सौरव ंसिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस सूत्रों की माने तो जांच में पता चला है कि युवक को गोली मारने के आरोपी को कोर्ट के आदेश पर सरकारी गनर मिला है। विवाद के दौरान गनर के असलहे से ही गोली चल गई जिससे युवक घायल हो गया। घायल सौरव सिंह के चाचा छोटेलाल सिंह ने बताया कि पुरानी दुश्मनी के चलते सौरव को गोली मारी गई है। सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि घायल युवक के परिवार के लोग वाराणसी ट्रामा सेंटर में है। पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमालपुर पट्टी गांव में पुलिस फोर्स तैनात
रामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमालापुर पट्टी गांव निवासी सौरव सिंह को गोली मारने की घटना के बाद गांव में सर्किल के कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। चर्चा है कि पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है। जिसे लेकर गांव में तनाव है। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना के पिछे पुलिस पुरानी रंजिश मान रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें