फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ब्लास्ट होने से मासूम के हाथ का पंजा उड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में मोबाइल फोन में ब्लास्ट हो जाने के कारण एक बालक के हाथ का पंजा उड़ गया। मोबाइल से गाना सुनते समय यह हादसा हुआ। इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सेमरी निवासी अजय कुमार पुत्र गुड्डू (7) शुक्रवार को दोपहर में करीब एक बजे मोबाइल से गाना सुन रहा था। वह हाथ में मोबाइल लेकर खेल रहा था। इसी दौरान तेज आवाज के साथ मोबाइल अजय के हाथ में ही ब्लास्ट कर गया। जिससे उसके हाथ का पंजा उड गया। परिजन आनन फानन में अजय को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर पहुंच गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें