फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. आंबेडकर की प्रमिता पुलिस ने किया जब्त, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के महेवा गांव में बिना किसी अधिकारी के अनुमति के स्थापित की जा रही डा. आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इससे गुस्साए लोगों ने मंगलवार को गांव के पास बाबतपुर-जमालापुर मार्ग को जाम कर दिया। एसडीएम ने भूमि की पैमाइश के बाद मूर्ति स्थापित कराने का आश्वासन देकर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

महेवा गांव में सोमवार को दलित बस्ती के लोद डा. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थेे। एक पक्ष ने विवादित भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को कब्जे में ले लिया और मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने पर आने का निर्देश दिया। अगले दिन मंगलवार को सुबह प्रतिमा स्थापित करने वाले पक्ष के लोग थाने न जाकर गांव के पास बाबतपुर जमालापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन लोग प्रतिमा स्थापित होने तक सड़क से न हटने की बात कही। कुछ देर बाद एसडीएम मडिय़ाहूं मोतीलाल यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने भूमि की पैमाइश कराकर प्रतिमा स्थापित कराने का भरोसा दिया तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ और तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। मूर्ति स्थापित कराने वालों का दावा हा कि जिस भूमि पर वे मूर्ति की स्थापना कर रहे थे वह राजस्व अभिलेख में आंबेडकर सामुदायिक केंद्र के नाम से दर्ज है जबकि दूसरे पक्ष का दावा है कि उस भू खंड को उन्हें पट्टा मिला है। एसडीएम मडिय़ाहूं मोतीलाल ने पैमाश कराकर विवाद हल कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें