फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने केरोसिन तेल छिड़क लगायी आग, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुढनेपुर गॉव में शनिवार को एक विवाहिता ने पति से विवाद के बाद घर के एक कमरे में केरोसिन तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। चीखने- चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी दिनेश प्रजापति की पत्नी रंजना प्रजापति(25) का शनिवार सुबह अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज रंजना ने घर के कमरे में जाकर खुद के ऊपर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली। जबतक लोग आग बुझाते तबतक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। मृतका का मायका बदलापुर थाना क्षेत्र के उमरी गॉव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें