केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिहौली गांव में मंगलवार की रात करीब 11 बजे एक मड़हे में आग लगने से उसमें रखी बाइक, कूलर, पंखा समेत एक लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के चक्कर में एक युवक झुलस गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
सिहौली गांव निवासी गोरख निषाद के मड़हे में रात को अचानक आग लग गई। आग बुझाने के दौरान गोरख का बेटा कौशिक गंभीर रूप से झुलस गया। मड़हे में रखी बाइक, कूलर, पंखा, बिस्तर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक के किसी ने जानबूझ कर आग लगाई है। मड़हे के पीछे मिट्टीतेल का गैलन व माचिस भी मिली है। सुबह कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह भी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
शटर चाड़कर गैरेज से चोरी
रामपुर। स्थानीय बाजार में बरसठी मार्ग पर स्थित ओम सांई आटो गैरेज का शटर चाड़कर मंगलवार की रात बैट्री, इनवर्टर, पंखा, स्टेब्लाइजर, मोटर, टुल्लू पम्प समेत 80 हजार से अधिक का माल पार कर दिया।
गंधौना गांव निवासी उमाशंकर गौतम का रामपुर बाजार में बरसठी मार्ग पर स्थित ओम साई नाम से आटो गैरेज है। सुबह वह गैरेज खोलने पहुंचे तो शटर टूटा था और अंदर रखा सारा कीमती सामान गायब था। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की पर चोरों का पता नहीं लग सका।