फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन कार्यालय में मनबढ़ों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परिवहन कार्यालय में 100 की संख्या में घुसे लोगों ने एक बस का चालान किए जाने पर एतराज जताते हुए हंगामा कर दिया। कर्मचारियों से गालीगलौज की। इस मामले में भाजपा विधायक समेत 100 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। विधायक ने आरोप को गलत ठहराते हुए कहा कि वह लखनऊ में हैं।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी यूबी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि परिवहन आयुक्त के आदेश पर 27 नवंबर को संभागीय परिवहन अधिकारी वाराणसी श्रीराम यादव, एआरएम रोडवेज केसरी नंदन चौधरी के साथ रोडवेज बस अड्डे के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रोडवेज परिसर के पास अनाधिकृत रूप से एक बस में सवारी भरी जा रही थी। बस चालक से कागजात मांगे गए। वह कोई दस्तावेज न दिखा सका। तभी वाहन के मालिक आ गया। उसने अपने फोन से विधायक से बात कराई। विधायक को आरटीओ वाराणसी ने वस्तु स्थिति से अवगत कराया। जुर्माने के रूप में 12 हजार 450 रूपए जमा कराने के बाद वाहन अवमुक्त कर दिया गया। इसके थोड़ी देर बाद 100 की संख्या में मनबढ़ परिवहन कार्यालय में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डाली और कर्मचारियों को गालियां दी। अधिकारियों ने परिवहन मंत्री से लेकर डीजीपी तक इस मामले की शिकायत की है। वैसे सत्ताधारी दल से मामला जुड़ा होने की वजह से कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इंस्पेक्टर लाइन बाजार मिथिलेश मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के बाद ही कार्रवाई होगी। उधर, विधायक का कहा है कि वह एक भाजपा कार्यकर्ता की गाड़ी बंद होने पर आरटीओ से बात कराई थी। वह लखनऊ में थे और हंगामा में शामिल होने का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें