फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के अवैध भंडारण केंद्र पर एसडीएम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुईथाकला/ शाहगंज। क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं होने का फायदा गल्ला माफिया उठा रहे हैं। इसका खुलासा एसडीएम शाहगंज की जांच में हुआ है। एडीएम ने रामनगर, एकडला में छापा मारकर औनेपौने दाम खरीदे और अवैध तरीके से भंडारित 7774 बोरी धान को बरामद किया। धान लदा एक ट्रैक्टर व ट्रक भी बरामद हुआ हैस जबकि पांच चालक ट्रक लेकर भाग निकले। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही केस दर्ज रिकया जाएगा।
सोमवार को एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा साधन सहकारी समिति सरायमोदीनपुर गए, जहां सचिव गायब थे। क्रय केंद्र पर बोरा पैसा मौजूद होने के बावजूद किसानों के धान की खरीद नहीं की जा रही थीं। मौके पर मौजूद किसानों ने उन्हें बताया कि क्रय केंद्र पर खरीद नहीं होने का फायदा गल्ला माफिया उठा रहे है। कम रेट पर वह किसानों से धान खरीद कर अवैध भंडारण कर एकडला गांव में धान के अवैध भंडारण स्थल पर पहुंचे तो दंग रह गए हजारों बोरों में भरकर धान रखा हुआ था। एसडीएम के छापे के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद एसडीएम एकडला गांव पहुंचे तो वहां भी हजारों धान की बोरियों में भारी भंडारण देख अवाक रह गए। उन्होंने मंडी समिति व सप्लाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाए। बोरियों की गिनती कराई तो एक ही स्थान पर सात हजार सात सौ चौहत्तर बोरियां बरामद हुई। छापे की खबर सुनकर कई स्थानों पर ट्रकों पर लदे धान लेकर ट्रक चालक फरार हो गए। एसडीएम ने एक ट्रक को पकड़कर थाने में खड़ी कराया। रामनगर बाजार में वापस लौटे तो वहां लाइसेंसधारी व्यापारी फरार हो गया। लाइसेंस मांगने पर अधिकतर व्यापारियों ने कोई लाइसेंस नहीं दिखाया। जिनके पास लाइसेंस भी है, उनके पास मानक के अनुसार गोदाम नहीं है।
विज्ञापन

सुईथाकला क्षेत्र में मंडी समिति के अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से चल रहे इस गोरखधंधे की शिकायत पर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा है कि इस तरह के धंधे में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्थिति अक्षम्य है।

क्या कहते हैं किसान
किसानों ने बताया कि गल्ला माफिया क्रय केंद्र अधिकारियों से मिले हुए हैं। किसानों का कम रेट पर धान खरीदकर अपने यहां अवैध भंडारण करते और बाद में क्रय केंद्र प्रभारी इसी को क्रय दिखाकर पैसा उन्हें 1750 रुपए की दर से पेमेंट करते हैं। जबकि किसानों से गल्ला माफिया 1200 से 1300 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदते हैं।
विज्ञापन


धान खरीद में काफी अनियमितता की शिकायत आ रही थी। जांच करने पर अवैध भंडारण पकड़ा गया है। इसे जब्त कर जांच की जा रही है। संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर कागजात मांगे जाएंगे। जांच के बाद लाइसेंस निरस्तीकरण और प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुुमार वर्मा
एसडीएम शाहगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें