गला दबाकर धारदार हथियार से हुई मुंद्रिका की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
ठूठीबारी। कुछ दिन पहले रामनगर प्राथमिक विद्यालय के पास भाई के घर से रामायण पाठ कर घर लौटते समय एक वृद्ध की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की गला दबाकर सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इस बीच घटना के सात दिन हो गए और अब भी पुलिस की पकड़ से हत्या के आरोपी दूर हैं।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी मुंद्रिका यादव (65) की 20 नवंबर की रात गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास हत्या कर शव फेंक दिया गया था। हत्या के मामले के पर्दाफाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। इस बीच हत्या के सात दिन बाद भीटीम बनायी थी लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी पुलिस की पकड़ से हत्या के आरोपी दूर हैं। इस संबंध में निचलौल सीओ रणविजय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर धारदार हथियार से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। वृद्ध की हत्या के मामले के पर्दाफाश के लिए प्रयास जारी है।