फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छह लोग घायल, पांच गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज/मछलीशहर। जिले में शाहगंज और मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। इनमें पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी होने से जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के गुड़बड़ी निवासी महेंद्र कुमार (32) पुत्र रामचेत बाइक असंतुलित होकर गिरने से उसकी चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना अंतर्गत रुपईपुर गांव निवासी विक्की (22) घर के समीप बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। परिजनों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर निवासी गीता देवी (50) पत्नी लक्ष्मी अपने रिश्तेदार के घर शाहगंज आई थी। रेलवे स्टेशन से ऑटो पर सवार होते समय अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गयी। राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उधर, मछलीशहर क्षेत्र के मछलीशहर जंघई मार्ग पर दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मछलीशहर पहुंचाया गया, जहां पर सभी की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकीकला निवासी धर्मबीर सिंह (22 ) पुत्र दयाराम एंव सुभम सिंह (20 )पुत्र कृष्णकान्त एंव हवेली गांव निवासी रामविलास (24 ) पुत्र राजाराम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें