फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा सवार बदमाशों ने पेेट्रोल पंप से एक लाख लूटे

Sun, 25 Nov 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
कमरे का टूटा शीशा दिखाता पेट्रोल पंप का सुरक्षा गार्ड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के उदोतपुरा गांव के बाहर इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। शनिवार की रात 12 बजे इनोवा सवार चार बदमाश आए। तब पंप में मौजूद सुरक्षा गार्ड व एक सेल्समैन टैंक परिसर में बने कमरे में सो रहे थे। सुरक्षा गार्ड फतेह सिंह एवं सेल्समैन सोनू कुमार ने बताया कि करीब 12 बजे एक इनोवा कार पर सवार चार लोग पंप पर आए और परिसर में बने कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे।

विज्ञापन


जब दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने दरवाजे पर लगे शीशे को तोड़ दिया और कमरे के अंदर घुस आए। कमरे के अंदर आकर उन्होंने गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। सुरक्षा गार्ड व सैल्समैन ने बताया कि शनिवार को बैंक बंद होने व पेट्रोल पंप के मालिक के चाचा का निधन हो जाने के चलते बिक्री के एक लाख पांच हजार पैंसठ रुपये कमरे में ही रखे थे।

जिसे लूटकर ले गए। वहीं कोतवाल देवेंद्र सिंह का कहना है कि लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है, हो सकता है पेट्रोल भराने आए हों और जब ये लोग कमरे से नहीं निकले होंगे तो मारपीट की होगी। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने एक युवक को भी पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें