डोभी। विकास खंड डोभी में तैनात ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) के अवर अभियंता मिथिलेश कुमार ने रंगदारी मांगने के आरोप में हिसामपुर निवासी सत्यांचल सिंह रवि के खिलाफ चंदवक थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में अवर अभियंता मिथिलेश कुमार ने आरोप लगाया है कि हिसामपुर गांव निवासी सत्यांचल सिंह रवि ने धमकी देकर उनसे 17 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद दो-दो हजार रुपये कई बार लिए । रुपये देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।