फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमींनी विवाद में हुई मारपीट, होमगार्ड सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। बथुआ गांव में मंगलवार को भूमि संबंधी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें होमगार्ड सहित दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना के होमगार्ड राज बहादुर यादव मंगलवार को अपने अधूरे मकान की छत पर गाटर-पटिया रखवा रहा था। तभी पड़ोस के सुभाष चंद्र यादव ने काम रोकने को कहा इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनो पक्षो से लाठियां चलने लगी। मारपीट में एक पक्ष से होमगार्ड राज बहादुर यादव(58) व उनकी नतिनी रिंकी देवी (18) को चोट लगी, जबकि दूसरे पक्ष से सुभाषचंद्र यादव (33) व भरत यादव घायल हो गए। मारपीट का बीच बचाव कर रहे गांव के दलित लाला गौतम को भी चोट लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज हेतु पीएचसी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें