महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, नहीं हुई पहचान
खेतासराय। मंगलवार की सुबह खेतासराय रेलवे स्टेशन के दक्षिण रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला किस ट्रेन से कटी यह स्पष्ट नहीं हो सका है । सूचना मिलने पर खेतासराय पुलिस पहुंची और शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मामला जीआरपी का होने के कारण दोपहर में जीआरपी शाहगंज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला पीले रंग की साड़ी व ब्लाऊज पहने है।
सड़क हादसे में किशोर घायल
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के सुरिश समधीपुर गांव में मंगलवार को सड़क हादसे में किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। गांव निवासी श्यामानन्द यादव का नौ वर्षीय पुत्र अनिल यादव घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच बाइक की चपेट में आ जाने से गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाये। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।