थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र ग्राम पंचायत बराई में रविवार की देर रात पूर्व प्रधान ने गांव के नशे में चूर व्यक्ति की पिटाई कर दी। घायल को परिजनों ने पीएचसी केराकत पहुंचाया। जहां गम्भीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
बराई निवासी मदन राम रविवार की देर रात अपने रिश्तेदारों के साथ सिंधोरा बाजार से वापस अपने घर लौट रहा था। बराई गांव में ही पैदल आ रहे एक पूर्व प्रधान को मदन की गाड़ी से धक्का लग गया। जिससे वे जमीन पर गिर गए। मदन नशे में धुत था और उसे पिकअप पर लादकर ले आया जा रहा था। मदन की बाइक उसका रिश्तेदार चला रहा था। पीड़ित मदन पूर्व में ग्राम प्रधान पद का प्रत्याशी रह चुका है। मारपीट की इस घटना को चुनावी रंजिश के रूप में भी देखा जा रहा है । घटना की सूचना पर पहुंची केराकत पुलिस ने पूर्व प्रधान को हिरासत में तो लिया लेकिन केस दर्ज नहीं की। जिससे नाराज पीड़ित के परिवार वाले एसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया।