फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के परियत बाजार में स्थित विडियो मिक्सींग की दूकान का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात लैपटॉप, मिक्सींग मशीन, विडियो कैमरा सहित दो लाख से अधिक का सामान चोर उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

परियत बाजार में सत्येंद्र पाठक की विडियो मिक्सींग और मोबाइल फोन की दुकान है। शुक्रवार की रात में चोरों ने दुकान के शटर के सामने का ताला तोड़कर सारा कीमती सामान पार कर दिया। सुबह दुकान मालिक को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की। पीड़ित के मुताबिक दुकान मे विडियो मिक्सींग, लैपटॉप, सात मोबाइल के साथ बैट्री इन्वर्टर वीडियो कैमरा सहित अन्य सामान था। जिसकी कीमत दो लाख से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें