फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से लाखों का नुकसान, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। थाना क्षेत्र के आलमगंज बाजार में गुरुवार की रात किराना एवं इलेक्ट्रिक की दुकान में आग लगने से लाखों रूपए के सामान जलकर राख हो गया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित दुकानदार के साथ आलमगंज चौराहा पर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना का कारण शराब की दुकान है। शराब की दुकान को हटाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग किया। सूचना पर कई थानों फोर्स मौके पर पहुंच गई।
आरोप है कि बीते चार नवंबर को शराब की दुकान के सामने मारपीट हवाई फायरिंग के बाद अराजकतत्वों ने स्वीप्ट डिजायर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था। इसी घटना से नाराज गाड़ी मालिक ने सहयोगियों साथ रात में पेट्रोल डालकर दोनों दुकान को आग के हवाले कर दिया। थाना क्षेत्र के आलमगंज बाजार में सुरेश यादव व त्रिभुवन यादव की दुकान है। बीती रात कुछ लोग आएं और दोनों दुकान पर बारी बारी से पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते दोनों दुकान जलकर खाक हो गया। सुबह त्रिभुवन यादव एवं सुरेश यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने आलमगंज चौराहा पर जाम लगा दिया। जाम से गोपीपुर, कूसा, परियत एवं वाजिदपुर मार्ग पर गाड़ियों की लाइन लग गई। आलमगंज के सभी दुकानदारों ने शुक्रवार को दुकान बंद रखकर आरोपियों को गिरफ्तार करने लगे और देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकान को 24 घंटे में हटाने की मांग किया। दुकानदारों का आरोप है कि चार नवंबर को आलमगंज बाजार में गोली चलने की घटना में लिप्त सुरियांवा थाना के करौड़ गांव के छ: लोगों पर गाली गलौज, मारपीट करने एवं फायरिंग कर दहशत फैलाने पर केस दर्ज कराया गया था। जिससे नाराज आरोपियों ने दुकान में आग लगा दिया। सूचना पर मडिय़ाहूं, सुरेरी, रामपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार अजय मौर्या, सीओ रामभवन यादव ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ पुन: केस दर्ज करने, आग से जले नुकसान को दिलाने एवं शराब की दुकान को हटवाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। दुकानदार सुरेश यादव ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि चार नवंबर की घटना से सभी आरोपी हमेशा दुकान को जलाने की धमकी दे रहे थे। गुरूवार की रात नौ बजे दुकान बंदकर घर चले गए। रात में किराना की दुकान और त्रिभुवन यादव के इलेक्ट्रानिक की दुकान में छ: लोगों ने आग लगा दिया। जिससे दो लाख रूपए का सामान और त्रिभुवन के दुकान का एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जनरैल सिंह, नन्हकू सिंह, इंद्रेश, शैलेश, विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आग की चपेट में आने से 12 छप्पर जले
जौनपुर। जिले के महराजगंज और खुटहन में आग की चपेट में आने से 12 छप्पर जलकर नष्ट हो गए। जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ।
महराजगंज: क्षेत्र के कडेरेपुर निवासी शंकर गुप्ता के रिहायशी छप्परों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। गुरूवार की दोपहर में अचानक तीन छप्परों में आग पकड़ लिया। देखते ही देखते उसमें रखा बर्तन, चारपाई, अनाज, कपड़ा, टीवी, रेडियो, साइकिल, मोबाइल, पंखा आदि जलकर नष्ट हो गए। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक छप्परों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

खुटहन: क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में पटाखे की चिंगारी से नौ छप्पर जलकर खाक हो गए। उसमें रखा गृहस्थी सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से 25 हजार से अधिक की क्षति हुई है। बीरमपुर गांवनिवासी प्रेम नारायण यादव का परिवार दीपावली की शाम को पूजा कर रहे थे। उसी समय उनका दो छप्पर जलने लगा। बगल में उनके भाई श्याम नारायण के भी दो छप्पर में आग लग गया। छप्पर में रखा गृहस्थी का सामान भी जल गया। इसी तरह गौरा गांव में दीवाली की शाम पटाखों की चिंगारी से लगी आग मे पांच सगे भाई राम लोचन, खरबोटी, बुद्धू, तेनी राम और नाटे का एक-एक छप्पर जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें