फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर बूम तोड़ते निकल गई पिकअप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रूट पर जघई रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार को दोपहर रेलवे क्रासिंग का बूम तोड़ते हुए पिकअप चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। बूम टूटने के चलते मालगाड़ी आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

जंघई मछलीशहर सड़क पर रेलवे क्रासिंग संख्या 51 बी पर बुधवार को मालगाड़ी पास कराने के लिए रेलवे क्रासिंग का गेट बंद था। दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार पिकअप टक्कर बूम को तोड़ते फरार हो गई। इस दौरान मालगाड़ी आधे घण्टे तक स्टेशन पर खड़ी रही। सड़क की गाडिय़ों को चैन लगाकर क्रास कराया गया। मौके पर पहुची आरपीएफ टीम मामले की जांच में जुट गई है। क्रासिंग का बूम टूटने की सूचना गेटमैन रामलाल ने स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल को दी। स्टेशन अधीक्षक सूचना पर आरपीएफ एसएसआई जय राम मीणा। कांस्टेबल जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। मेमो के आधार पर पिकअप खिलाफ रेलवे की धारा मे मुकदमा दर्ज किया गया है । इस दौरान डाऊन बाक्सन मालगाडी लगभग आधे घण्टे तक जंघई स्टेशन पर खड़ी रही। आरपीएफ इंसपेक्टर रोहताश कुमार ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें