फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की पिटाई कर बदमाशों ने आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के दताव गांव में शुक्रवार की रात घर की बाउंड्री के अंदर घुसकर बदमाशों ने एक महिला की पिटाई कर उसके शरीर से पचास हजास से अधिक कीमत के गहने लूटकर फरार हो गए। शोर सुनकर परिवार और आस पास के लोग पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए। घायल महिला का स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।
विज्ञापन

दताव गांव निवासी सुंदरम मिश्र की भाभी पिंकी शुक्रवार की रात करीब दस बजे घर की बाउंड्री के अंदर बने बाथरूम में गई थी। जहां पहले से दो की संख्या में मौजूद बदमाश महिला के गहने छीनने लगे। महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी और मंगल सूत्र, बाली, पायल, सोने की दो अंगूठी समेत पचास हजार से अधिक के गहने लूट लिए। महिला के शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तो बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें