फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरा व्यवसायी को सिर्फ गोली मारी गई थी, लूट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में हीरा व्यवसायी को गोली मारकर 1.70 की ज्वेलरी लूटने की घटना का पुलिस ने शुक्रवार की शाम को खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि आभूषण कारोबारी को गोली मारी गई लेकिन लूट की घटना नहीं हुई है। पुलिस ने लूट की धारा को प्राणघातक हमले में तब्दील कर दी है। करीब तीस घंटे तक हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार की शाम को पीड़ित हीरा कारोबारी को उनके घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम छह बजे पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर गांव निवासी नागेश दुबे ने गुरुवार को बक्शा थाने में तहरीर दी थी कि बुधवार की रात में वह वाराणसी व जौनपुर में आभूषण की सप्लाई करने के बाद अपने घर जा रहा थे। रात में साढ़े दस बजे बसारतपुर गांव के पास बाइक सवार दो लोगों उनकी कार में टक्कर मारी तो उन्होंने कार रोक दी। बाइक सवार दोनों उनके बाईं तरफ आए और कार का शीशा तोड़कर गोली मार दी और 1.70 करोड़ का आभूषण लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने कार में बाइक से टक्कर मारी तो उन्होंने कार रोक दी। बाइक सवार बदमाशों ने कार की बायीं तरफ का शीशा तोड़ दिया। नागेश ने इसका विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी। वाहन से कोई जेवरात नहीं लूटा गया। पीड़ित ने दबाव बनाने के लिए गोली मारने के साथ लूट की भी सूचना दे दी। पुलिस का दावा है कि वाहन में आपस में टक्कर होने के विवाद में नागेश दुबे के सिर्फ गोली मारी गई थी। इसका खुलासा होने पर पुलिस ने लूट के मुकदमे को प्राण घातक हमले में तब्दील कर दिया है। नागेश दुबे ने भी इस बात को स्वीकार किया। लूट की झूठी सूचना पर हीरा व्यवसायी पर कार्रवाई के के सवाल पर एसपी ने कहा कि अभी विवेचना चल रही है। जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे उसी हिसाब से मुकदमे की धाराएं भी बढ़ती जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें