फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों पर फेंका तेजाब

Fri, 02 Nov 2018 11:44 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
acid attack
विज्ञापन
बिस्कोहर(सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे में शुक्रवार रात करीब नौ बजे दो युवतियों के ऊपर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों के सिर, चेहरे और गले के नीचे का हिस्सा झुलस गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बलरामपुर जिले की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिस्कोहर में दो युवतियां सामान लेकर घर की ओर जा रहीं थी। इसी बीच अज्ञात युवकों ने दोनों के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जलन होने पर शोर मचाते हुए दोनों घर की ओर भागीं। शोर सुनकर मोहल्ले की रमजानी (55) और रसीद (42) पहुंची। उन्हें देखकर दोनों गले से लिपट गईं। इससे मुहल्ले की दोनों महिलाएं भी मामूली रूप से झुलस गईं। चारों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर एसडीएम त्रिभुवन प्रसाद, एसओ एसओ हरि नरायन दीक्षित, चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें