फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से साइकल सवार दो किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्थानीय बाजार में नहर पुलिया के पास गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्रक की चपेट में आने से साइकल सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय सीएचसी से दोनों को भदोही के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने बाजार में मिर्जापुर जौनपुर मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर सात बजे जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के कोटि गांव गोसाईपुर निवासी विशाल (14) एवं नितिन (12) शाम 5:30 बजे रामपुर बाजार की तरफ साईकिल से जा रहे थे। वे जैसे ही नहर पुलिया पर पहुंचे थे तभी भदोही की तरफ जा रही ट्रक ने की चपेट में आ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने ट्रका का पीछा किया तो चालक और खलासी दोनों ट्रक खड़ाकर फरार हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां से दोनों को भदोही अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इधर घटना से गुस्साए लोगों ने बाजार में सड़क पर जाम लगा दिया। जाम कमर रहे लोगों का कहना था कि दोनों किशोर गरीब परिवार से हैं। उनके इलाज का इंतजाम किया जाए। जाम के चलते सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। थानाध्यक्ष रामपुर सुनील दत्त ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। उन्होंने समझा बुझाकर सात बजे जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें