शाहगंज। गुरुवार की देर रात दुर्गा पूजा देखने आई महिला के गले से सोने की चेन खींचकर बाइक सवार उचक्के फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के अंबारी गांव निवासी शकुंतला देवी दुर्गा पूजा देखने शाहगंज आई थी। आजमगढ़ रोड मार्ग स्थित इंडिया मार्ट के समीप पहुंची ही थी कि बाइक पर सवार दो की संख्या में उचक्कों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन लिया और जेसीज चौक की ओर भाग निकले।