फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात पांच घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सरपतहा और नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में शनिवार की रात चोरों ने पांच घरों से नकदी व जेवरात समेत करीब चार लाख का माल पार कर दिया। केराकत में बाइक शोरूम में भी चोरी का प्रयास किया। पुलस मामलों की छानबीन में जुटी है।
सुईथाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव में शनिवार की रात चार घरों से चोरों ने नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। गांव निवासी कैकशां पत्नी अफरोज शनिवार को दवा के लिए जौनपुर गई थीं। घर पर उनकी 15 वर्षीया पुत्री फिजा व तीन साल का बेटा फिरोज अकेले थे। रात में कहकशां वापस नहीं लौट सकीं। दोनों बच्चे अपने चाचा परवेज के घर सो गए। रात में चोर घर का ताला तोड़ अंदर घुसे जेवर, नकदी, कपड़ों सहित लगभग दो लाख का सामान उठा ले गये। पड़ोस के ही मुनौव्वर के घर से मोबाइल, मंगलसूत्र व नकदी उठा ले गए। संजय के घर से पांच सौ नकद सहित तीन हजार का सामान उठा ले गए। भानुमती के घर में भी नकब लगा कर घुसे लेकिन वहां कुछ हाथ नहीं लग सका। सूचना के बाद भी सुबह पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

नेवढिय़ा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी जैद अहमद के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात समेत एक लाख का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

केराकत प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में नरहन चौराहे के पास स्थित बजरंग होंडा बाइक शो रूम के छत पर लगे फाइबर शेड काटकर घुसे चोरंों ने चोरी का प्रयास किया। शोरूम के अंदर सामान बिखरे पड़े थे और फर्स पर खून फैला था। आशंका जताई जा रही कि छत से उतरते समय चोरों में से कोई घायल हो गया जिससे वे चोरी किए बिना ही फरार हो गए। सीसी टीवी में चोरों की संख्या चार दिख रही है। लेकिन अंधेरा होने के चलते चेहरा साफ नहीं है। शोरूम के मालिक लाल रत्नाकर सिंह का कहना है कि सामान का मिलान कराया गया, चोरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें