फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में इबादत को लेकर दो वर्गों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज मोहल्ले में शुक्रवार को एक मकान में वर्ग विशेष की ओर से आयोजित इबादत को लेकर दो वर्गों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को इबादत करने से रोक दिया।
विज्ञापन

बीबीगंज पुरानी बाजार में एक व्यक्ति ने अपने मकान के एक हिस्से में इबादत स्थल बना रखा है। यहां शुक्रवार को लोग सामूहिक रूप से इबादत करते हैं। दूसरे वर्ग के लोगों ने शुक्रवार को इस पर एतराज जताते हुए रास्ते में ही रोक दिया। इसकी सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और विवाद को सुलझाने की कोशिश की। उन्होंने इबादत करने के लिए जुटे लोगों को सुरक्षा के लिहाज से इबादत करने से रोक दिया। फिलहाल दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि दो वर्गों में विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें