खुटहन/मछलीशहर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
खुटहन थाना क्षेत्र के इमापुर बाजार निवासी अमृतलाल गौतम (65) शाम को बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आगए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से उन्हें वाराण सी रेफर कर दिया गया। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सुजानगंज थाना क्षेत्र बरपुर गांव निवासी सत्यनारायण पाण्डेय(45) बुधवार भोर में अपनी बाइक से मडिय़ाहूं से मछलीशहर आ रहे थे।जब वह मछलीशहर मडिय़ाहूं मार्ग पर जमालपुर गांव के निकट पहुंचे थे तभी एक सांड़ अचानक सड़क पर आ गया जिससे वह टकराकर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना में मछलीशहर कोतवाली के बसिरहा गांव निवासी उदयराज (53) व राहुल( 32) बाइक से मछलीशहर कस्बे से मंगलवार की देर शाम घर लौट रहे थे। बकराबाद के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी तरह पंवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका गांव निवासी महावीर प्रजापति (55) पंवारा बाजार के निकट अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य हादसे में मछलीशहर कोतवाली के देल्हुपुर गांव निवासी अभिषेक (22) बुधवार को दोपहर गांव के पास कार की चपेट में आने से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।