केराकत। क्षेत्र के खरगसिपुरपुर में मंगलवार को तीन दिन से गायब किशोर अमन के झुलसे शव मिलने के मामले में केराकत कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता जयप्रकाश राम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज किया है।
हालांकि पुलिस को अब तक कुछ खास हासिल नहीं हुआ है। केराकत कोतवाल अनिलभ सिंह का कहना है कि किशोरा की मौत जलने से हुई है। मृतक घर से डांट खाने के बाद देर रात 12 बजे कहीं चला गया। उसके घर से केरोसिन का गैलन गायब था। जिसका ढक्कर खेत में मिला। उससे आत्महत्या का भी प्रकरण हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।