फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभयपुरा के चालक की जयपुर में हत्या

Thu, 11 Oct 2018 12:12 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद हाथरस।
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव अभयपुरा निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति की जयपुर में आठ अक्तूबर की रात्रि को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी। घटना को दूसरा रूप देने के लिए मृतक के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। यह शख्स एक कंपनी में चालक के रूप में  कार्यरत था। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अभयपुरा के प्रधान प्रमोद कुमार उर्फ गोलू ने बताया कि पिछले 12 वर्ष से एक कंपनी, जो लोगों को वाहन चालक उपलब्ध कराती है, जिसमें गांव अभयपुरा निवासी हरी सिंह पुत्र फाल सिंह भी काम करता था। कंपनी ने हरी सिंह को जयपुर में एक ब्रिगेडियर की कार चलाने के लिए नियुक्त किया था।

प्रधान के मुताबिक मृतक हरीसिंह के मामा भी जयपुर में रहते हैं और मारपीट के दौरान उसने अपने मामा को भी फोन किया था, लेकिन वह फोन पर नाम नहीं बता पाया और सुबह उसका शव कार मालिक के घर के ऊपर के कमरे में मिला। घटना की रिपोर्ट मृतक के मामा नाहर सिंह ने थाना श्याम नगर जयपुर में अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई है। मृतक हरी सिंह के शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की शाम को गांव लाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें