फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी हरिवंश मिश्र (44) को मनबढ़ों ने सोमवार की शाम को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि वह शाम को करीब पांच बजे घर से बाजार जाने के लिए निकले थे तभी उनकी कान पर तमंचा सटा पर बदमाशों ने उन्हें धमकाया।
विज्ञापन

घर से करीब पांच सौ मीटर आगे खुटहन पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग पर पहुंचे थे तभी सामने से पांच बाइक पर सवार दस की संख्या में मनबढ़ पहुंचे और उन्हें रोक कर एक ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसी बीच पीछे से कुछ बाइक सवार और एक ट्रैक्टर पर सवार लोग पहुंच गए। लोगों ने दौड़ाया तो मनबढ़ वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्हें धमकी क्यों दी गई है इस बात का उल्लेख उन्हेंने तहरीर में नहीं किया है। पीड़ित का कहना है कि एक दिन पहले उनके फोन पर एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन उसे उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया था। फोन का वायस रिकार्डर भी उन्होंने पुलिस को दिया है। वैसे इस घटना को पुलिस पट्टीदारी विवाद से जोड़कर देख रही है। पीड़ित हरिवंश मिश्र का जिस पट्टीदार से विवाद चल रहा है उसके साथ रहने वालों में से ही कुछ मनबढ़ों ने उन्हें सड़क पर घेरकर तमंचा सटाया दिया था। पुलिस केस दर्ज किए बिना ही घटना की छानबीन में जुट गई है। थाना प्रभारी भैया शिवप्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें