थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार सराय लखंसी थाना क्षेत्र के ग्राम अलीनगर निवासी ज्वाला सिंह पुत्री अवधेश सिंह ने बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2017 को चिरैयाकोट के रायपुर निवासी विजयशंकर सिंह पुत्र मान सिंह से हुई। शादी के कुछ माह बाद ही उसका पति और उसकी सास गीता सिंह, जेठानी माला सिंह और ननद पूजा सिंह उससे पांच लाख रुपये की मांग को लेकर दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आए दिन उसे मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की कार्रवाई में जुट गई।