फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय विवाहिता झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी राहुल सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह (28) बृहस्पतिवार शाम खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार पुष्पा बृहस्प्र्रितिवार शाम को घर के आंगन में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच तेज हवा चलने से आग उसकी साड़ी में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बताई गई है। वह 80 फीसदी जल चुकी है।
विज्ञापन


जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहमदपुर गोलवा नाला बस्ती में शुक्रवार को सुबह रास्ते के विवाद को लेकर लाठी डंडे चले। जिसमें चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव में विवादित भूमि पर एक पक्ष रास्ते का निर्माण कराना चाहता था तो दूसरा पक्ष रोकना चाहता था। इसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान लाठी डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से हैदर अली (48), मिनुस (28), नाजिया (32), अंजुम (21), साइना (20) तथा दूसरे पक्ष से बबलू (28) घायल हो गए। मौके पर पहुंची जफराबाद पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष पर्व कुमार सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। दोनों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेवई नाला के पास बुधवार की रात सात ट्रकों से बरामद 73 भैस व पड़वा को थाने के पास ही रखा गया है। जिसमें से शुक्रवार की दोपहर तक चार पड़वा व एक भैंस की मौत हो गयी।
थानाध्यक्ष पर्व कुमार सिंह ने बताया कि जिन मवेशियों की मौत हुई है उन्हें ट्रकों के अंदर ठूंसकर लादा गया था। ट्रक के अंदर ही चोट लगने से उनकी मौत हुई है।


सिंगरामऊ। क्षेत्र के भूला गांव की गुप्ता बस्ती में गुरुवार की रात एक सांड़ राम दवर के कुंए गिर गया। पानी में कुछ गिरने का आवाज पर रामदवर ने कुंए में देखा तो सांड़ गिरा था। शोर मचाने आसपास के लोग जुट गए। सूचना प्रधान दिनेश मिश्र को दी। पंपसेट चलाकर कुंए को पानी से भरने के बाद सांड़ को सुरक्षित निकाला गया। गांव के ही सुरेश ,बृजलाल विश्वकर्मा सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें