फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों स्कूल के बाहर चलता रहा हंगामा, बमुश्किल माने प्रदर्शनकारी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हल्द्वानी। मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद आक्रोशित लोग स्कूल के बाहर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की है। सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम काफी समझाने के बाद प्रदर्शनकारी माने।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से ही हीरानगर स्थित पब्लिक स्कूल के बाहर भीड़ जमा होने लगी थी। पहले गुस्साई भीड़ ने स्कूल के गेटों को तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया और कुछ युवक गेटों को खोलने के लिए दीवार तक पर चढ़ गए। पुलिस फोर्स ने किसी तरह गुस्साई भीड़ को नियंत्रित किया। इधर, स्कूल के बाहर बवाल बढ़ने की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी बाजपेयी, सीओ दिनेश ढौंढियाल पुलिस बल के साथ पहुंच गए। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ कुछ लोगों को स्कूल प्रबंधन से वार्ता कराने के लिए स्कूल परिसर में ले गए। वहां लोगों ने प्रबंधन से मामले को दबाने से लेकर कई आरोप लगाए। प्रशासन ने भरोसा दिया कि इस घटना में स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच पड़ताल होगी। इस दौरान भाजयुमो नेता प्रमोद बोरा, छात्रनेता पान सिंह मेवाड़ी, चंद्रप्रकाश तिवारी, छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, शैलेंद्र दानू के अलावा दर्जनों महिला अभिभावकों के साथ पार्षद शोभा बिष्ट, नीमा भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



- स्कूल प्रबंधन पर घटना को दबाने के प्रयास का आरोप, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें