मछलीशहर । पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने शनिवार को दोपहर में मछलीशहर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। कई अभिलेख आधा अधूरा मिला। जिसपर थाने में तैनात मुंशी पंचाराम को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइनहाजिर कर दिया। कोतवाल अनिल कुमार सिंह को निर्देश दिया कि कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की सूची बड़े बोर्ड पर तत्काल लगवायें । इसी प्रकार कोतवाली में साफ सफाई की स्थिति ठीक न होने पर नाराजगी जताई।
रामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से एक साल से लापता युवती को पुलिस ने शनिवार को गंधौना गांव की दलित बस्ती के एक घर से बरामद कर लिया। अब उसके पास एक माह की एक बेटी भी है।
लापता युवती की खोजबीन कर थक चुके परिवार के लोगों ने शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी बेटी दलिस बस्ती के एक घर में युवक के कब्जे में हैं। पुलिस ने छापेमारी कर उसे बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष रामपुर प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि छापेमारी कर युवती को बरामद कर लिया गया है। लड़की का बयान न्यायालय में दर्ज होगा।
मडिय़ाहूं। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से भागी कक्षा नौ की एक छात्रा को निर्भय ट्रस्ट की महिला पदाधिकारियों ने शनिवार की देर शाम स्थानीय कोतवाली में लाकर उसके परिजनों को सौंपा।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुद्दूपुर गांव की कक्षा नौ की छात्रा को किसी बात को लेकर उसके परिजनों ने शुक्रवार को डांट डपट दिया था। जिससे क्षुब्ध धोकर वह शनिवार की सुबह घर छोड़कर निकल गई। वह रोते हुए कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव पहुंच गई। जहां गांव वालों की नजर रोती हुई। उक्त छात्रा पर पड़ी तो गांव वालों निर्भय ट्रस्ट जौनपुर को सूचना दिया। सूचना पाकर निर्भय ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू सिंह व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा लखनऊ की जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह उक्त गांव पहुंचकर छात्रा से पूछताछ कर उसे अपने साथ मडियाहूं कोतवाली ले आई। उन्होंने पुलिस को सारी बातें बताई तो पुलिस ने उक्त छात्रा के परिजनों को कोतवाली बुला कर छात्रा को परिजनों को सुपुर्द किया।
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पठखौली सम्पति पाठक गाव के एक गैंगस्टर के आरोपी को शुक्रवार की रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पठखौली सम्पतिपाठक गांव के सूरज दुबे की तीन अगस्त 2017 को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। जिसमे मृतक के पिता ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एक आरोपी सम्पति पाठक गांव निवासी गौरीशंकर जेल से जमानत पर छूटा था और गैंगस्टर के आरोप मे फरार चल रहा था। पुलिस शुक्रवार की रात को परियत बाजार के पास से गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया ।