फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से भरी स्कूल वैन गड्ढे में पलटी, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के मजीठहा गांव के पास बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे बच्चों से भरी स्कूल वैन बाइक को ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। वैन में सवार सभी सात बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन बच्चों को लेकर घर चले गए। मौके पर न तो पुलिस पहुंची और न ही स्कूल की तरफ से कोई मौके पर पहुंचा। इसे लेकर लोगों में गुस्सा दिखा। हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया लेकिन बाद में उसे भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के लोहिंदा चौराहे के पास स्थित सेक्रेट लाइफ एडॉप्सन पब्लिक स्कूल की वैन (टाटा मैजिक) बुधवार की सुबह बच्चों को उनके घर से लेकर स्कूल जा रही थी। महराजगंज-बर्जी मार्ग पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे बच्चों से भरी वैन मजीठहा गांव के पास एक बाइक सवार को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा होते ही वैन में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। आस पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। उधर घटना से भयभीत चालक बच्चों को उसी हाल में छोड़कर भागने लगा। जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को वैन से बाहर निकालकर पास के एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया। गनीमत रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है। घायल आर्यन (07) निवासी घरवासपुर, ईश्वर कक्षा(08) निवासी सेतापुर, साक्षी कक्षा(08) निवासी सेतापुर, शिवांशु प्रवाल कक्षा(07), सौम्या कक्षा(05) निवासी बरगदा, अतुल (08) निवासी सेतापुर व निखिल (08) निवासी बरियारपुर को प्राथमिक उपचार के बाद सभी को चिकित्सालय से छोड़ दिया गया। चालक महेंद्र सरोज निवासी घरवासपुर को ग्रामीणों ने छोड़ दिया। हादसेे के बाद मौके पर न तो स्कूल से कोई जिम्मेदार पहुंचा और न ही पुलिस पहुंची। हादसे के बाद स्कूल से किसी को मौके पर न पहुंचने पर ग्रामीणों में गुस्सा दिखा। विद्यालय के प्रबंधक शिवशंकर उपाध्याय का कहना है कि बारिश के चलते हादसा हुआ है। किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी अभिभावकों से बात हुई है। बच्चे सकुशल हैं। महराजगंज के थानेदार का कहना है कि घटना की जानकारी है लेकिन किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें