मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के बेलवा दलित बस्ती के पास जौनपुर इलाहाबाद रेलवे लाइन के किनारे मंगलवार को सुबह अज्ञात युवक का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव छानबीन शुरू कर दी है। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं।
बेलाव गांव के लोग सुबह खेत की तरफ गए। रेलवे लाइन के किनारे पड़े करीब 40 वर्षीय युवक का शव देखकर शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।