फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान करते समय नदी में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के नहोरा डीह गांव निवासी एक 18 वर्षीय युवक मंगलवार की शाम गांव के पास सई नदी में स्नान करते समय नदी के तेज बहाव के कारण डूब गया। जिससे परिजनों समेत गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची गोताखोरों से जाल डलवाकर युवक की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

घर से आधा किमी दूर हनुमान मंदिर के पास सूर्य प्रताप सिंह, ज्वाला, अजय, व विजय शाम को कबड्डी खेल रहे थे। इसके बाद चारों युवक सई नदी में स्नान करने चले गए। तैरते हुए चारों नदी के उस पार चले गए। वापस लौटते समय अजय व विजय आगे आगे तैरते आ रहे। इनके पीछे ज्वाला व सूर्य प्रताप आ रहे थे। नदी के बीच में पहुंचते पहुंचते सूर्य प्रताप थकान की वजह से डूबने व पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगा। जिसे बचाने के लिए युवको ने सौ मीटर तक पीछा किया लेकिन नहीं बचा पाए। युवक भागकर घटना की सूचना परिजनों को दिया। मौके पर थानाध्यक्ष गोताखोरों के साथ नदी में जाल डलवाकर डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं। लेकिन सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें