मछलीशहर/बदलापुर। मछलीशहर और बदलापुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मीरगंज थाना क्षेत्र के लासा गांव के कोटेदार के पुत्र डब्बू तिवारी (35) मछलीशहर कोतवाली के बरांवा गांव के कोटेदार धर्म राज एक ही बाइक से तहसील मछलीशहर आ रहे थे। दोनों अभी जमुहर बाजार से कुछ आगे पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर खड़ी गाय से टकरा गई जिससे गाय बाइक सवार से टकरा गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डब्बू की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर बक्शा थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव निवासी 27 वर्षीय सत्यम गौतम इंदिरा चौक पर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच जौनपुर से लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गया। इंदिरा चौक पर मौजूद दर्जन भर से अधिक यूथ कांग्रेस के कार्यकताओं ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर बस के चालक व परिचालक को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।