कार से 168 बोतल शराब बरामद
फोटो संख्या-46
कैथल। पुलिस ने सायंकालीन गश्त के दौरान कुतुबपुर से फ्रांसवाला लिंक रोड पर एक संदिग्ध होंडा सीटी कार की तलाशी के दौरान 7 पेटी अंग्रेजी व 7 पेटी देसी शराब सहित कुल 168 बोतल बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी जब्त कर ली है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक्साइज स्टाफ इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह व एचसी प्रभुदयाल की टीम द्वारा शाम के समय थाना सदर अंतर्गत क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस द्वारा कुतुबपुर से फ्रांसवाला रोड पर एक संदिग्ध होंडा सीटी कार की तलाशी लेनी चाही तो चालक उसे छोड़कर भाग निकला।