सुजानगंज। स्थानीय क्षेत्र के एक साधू की बीती रात सुल्तानपुर जिले के पयागीपुर चौराहे के पास पहलवान वीर बाबा मंदिर में पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी गयी।
क्षेत्र के अद्दोपुर गांव निवासी श्याम लाल उपाध्याय (65) बिगत बारह वर्षो से पहलवान वीर बाबा मंदिर पर बतौर पुजारी रहते थे । बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने लोहे के राड से पीटकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण किया। पुजारी की हत्या की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी । पुजारी बाल व्रह्मचारी थे । पुजारी बीस वर्ष की अवस्था में ही घर को छोड़कर निकल लिए थे। करीब 12 वर्ष से सुल्तानपुर जिले के पयागीपुर चौराहे के पास पहलवान वीर बाबा के मंदिर पर रह रहे थे। सुबह जब मौत की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया । परिजनों का कहना है कि बीच बीच में पुजारी जी घर पर आया करते थे।