पीडीडीयू नगर। अमृतसर से हावड़ा जा रही 13006 डाउन पंजाब मेल ट्रेन के जनरल कोच में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से रात साढ़े सात बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही इंजन के बगल के जनरल कोच के यात्रियों ने ट्रेन में वृद्ध का शव होने की बात बताई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने वृद्ध का शव कब्जे ले लिया। मृत यात्री की उम्र 60 वर्ष के आसपास होगी। उसके शरीर पर नीले रंग की लूंगी थी। तलाशी में उसके पास कुछ नहीं मिला। जीआरपी के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।