फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा साड़ों के आतंक को रोकने की व्यवस्था करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के रासमंडल निवासिनी डा.बिमला सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री व वन एंव जीव विभाग को पत्र भेजा है। साड़ों के आतंक मुक्ति दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि मेरे पति शिरीष कुमार सिंह को 26 अक्तूबर को सांड़ ने मार दिया था। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मेरे द्वारा किए गए प्रयास से छुट्टे सांड़ों को पकड़ने का कार्य तो शुरु किया गया। लेकिन कुछ ही समय बाद स्थिति पहले जैसी हो गई है। छुट्टे सांड़ों को पकड़ने का कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने छुट्टा साड़ों के आतंक के रोकथाम की व्यवस्था शीघ्र करने की मांग की।
विज्ञापन



मछलीशहर। स्थानीय कस्बे के उमराना मोहल्ला निवासी बृजलाल का बेटा मोनू (16) शुक्रवार को कांवर लेकर बाबा धाम जाने के लिए कहकर घर से निकला था। लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजनों के अनुसार मोनू बाबा धाम जाने के लिए घर से शुक्रवार को निकला था। लेकिन शाम तक वह कस्बे में ही था। जबकि कस्बे से अन्य कांवरिए सुबह ही रवाना हो गए थे। यहां से बाबा धाम गए कांवरियों से भी परिवार के लोगों ने फोन से संपर्क किया तो बता चला कि मोनू उनकी गोल में नहीं है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें