फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारजा गिरने से पिता की मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। क्षेत्र के सरायभोगी गांव में निर्माणाधीन बारजा गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायभोगी गांव निवासी फूलचंद्र मौर्य (38) अपने मकान में बने बारजे को खोल रहे थे। उनकी बेटी आंचल मौर्य (16) पटरी निकाल रही थी। उसी समय बारजे का बिम भरभरा कर गिर गया। जिससे फूलचंद्र व उनकी बेटी आंचल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बारजा गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुुंचे और आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए जहां डाक्टरों ने फूलचंद्र मौर्य को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटी आंचल का उपचार चल रहा है। मृत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फूलचंद्र अपने पीछे माता पिता और पत्नी संतरा देवी (36) और चार बच्चे छोड़ गए। बड़ा बेटा विजय कुमार (17) राष्ट्रीय इंटर कालेज सुजानगंज में पढ़ाई करता है। बेटी आंचल मौर्य (16), करिश्मा (14), बेटा आदेश (11), पायल (7) है। फूलचंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। फूलचंद्र की मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें